फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला खुर्द में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला खुर्द में चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के कोटला खुर्द में पुलिस ने एक व्यक्ति को 2.52 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम के समय पुलिस थाना सदर ऊना के पुलिस कर्मी गश्त पर कोटला खुर्द में मौजूद थे तो एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था, जो पुलिस टीम को देख कर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक के तौर पर भाग रहे व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 2.52 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भूपिंद्र सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी कोटला खुर्द तहसील और जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें