फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर युवती से अश्लील बातें करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर युवती से अश्लील बातें करने का आरोप
विज्ञापन

दो महीने से युवक कर रहा युवती को तंग
पीड़िता के पिता ने पुलिस में सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। सदर थाना के तहत एक गांव की युवती को अज्ञात युवक की ओर से फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पिछले दो महीने से युवती को वह फोन पर तंग कर रहा है, जिससे युवती काफी परेशान चल रही है। जानकारी के मुताबिक ऊना के साथ लगते एक गांव की युवती जालंधर में अपनी पढ़ाई कर रही है। पिछले करीब दो माह से एक अज्ञात युवक आए दिन उसको फोन कर तंग करता रहता है और अश्लील बातें करता है। शुरुआत में युवती ने युवक को काफी बार समझाया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इतना ही नहीं युवक छात्रा को जान से मारने की भी धमकी देता है, जिसके बाद युवती ने पूरे मामले की आपबीती अपने परिजनों को बताई। इस पर छात्रा के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत सौंप दी है। उधर, एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी की धरपकड़ को आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें