ऊना।
महिला दिवस पर जिला मुख्यालय ऊना में चलती बस में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने एक आरोपी युवक को पुलिस चौकी में तलब किया जबकि दूसरे आरोपी युवक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सायं करीब पांच बजे एक कॉलेज छात्रा बस में अपने घर हरोली की तरफ जा रही थी।
पुराना बस स्टैंड पहुंचने पर बस में सवार दो युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब युवती ने उनको विरोध किया तो युवकों ने उसे जबरन बस से उतार दिया। इसे देख स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। बस सवार कुछ सवारियों ने युवकों ने जब मनचले युवकों को रोका तो वह उनसे भी उलझ पड़े। भीड़ को देख आरोपी युवक वहां से फरार होने में सफल रहे। मामले की सूचना पुलिस व पीड़ित छात्रा के अभिभावकों को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को तो धर दबोचा जबकि दूसरा फरार है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।