फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधमाणा के जंगल में मिली चोरी की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत बधमाणा के जंगल में गत दिवस चोरी की गई बाइक को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बधमाणा निवासी बद्रदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कल मोटरसाइकिल को अपने घर से कुछ दूरी के पास खड़ा किया था। लेकिन, जब उसने देखा तो बाइक वहां से गायब थी। उसने हर संभावित स्थान पर बाइक को ढूंढा, लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने जंगल के समीप सड़क किनारे खड़ी बाइक देखी तो मामले की सूचना प्रधान को दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि शातिर चोर बाइक को पेट्रोल खत्म होने पर बीच रास्ते में ही जंगल में छोड़कर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि बाइक को उसके मालिक के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें