फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी का पुलिस रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना के तहत कोटला खुर्द में हुए मर्डर मामले में गिरफ्तार हुए तीसरे आरोपी नानक चंद उर्फ दीपा निवासी धतियाल का पुलिस रिमांड अदालत के आदेशों पर बढ़ा दिया गया है। नानक चंद का शनिवार को पुलिस रिमांड खत्म हो गया। इस पर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नानक चंद को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसकी पुष्टि एएसपी मदन लाल कौशल ने की है। कोटला खुर्द में 11 जून की शाम दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। वारदात में दोनों गुटों के तीन लोग घायल हो गए थे। इनकी पहचान अरनियाला निवासी रविंद्र, धमांदरी के समीपवर्ती धतियाल निवासी सुनील कुमार और उसका बड़ा भाई संजय के रूप में की गई थी। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया था। यहां से रविंद्र सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। यहां पर उपचार के दौरान रविवार रात रविंद्र की मौत हो गई थी। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि नानक चंद को 5 जुलाई को पुन: अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें