फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में सीबीआई की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हिमाचल में छात्रवृत्ति में कथित अनियमितताओं और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय की छात्रवृत्ति के कथित दुरुपयोग के मामले को लेकर सीबीआई ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में दबिश दी।

गुपचुप तरीके पहुंची सीबीआई टीम ने शिक्षक संस्थानों के लोगों से कड़ी पूछताछ कर कई अहम तथ्य जुटाए हैं। अचानक हुई सीबीआई टीम की छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया है। दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा। बताया जा रहा है कि मामले की जांच को लेकर सीबीआई की विभिन्न टीमों ने एक साथ प्रदेश के कई जिलों के निजी शिक्षण संस्थानों में भी दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीआई ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण में कथित अनियमितताओं के लिए मामला दर्ज किया है। इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला बताया जा रहा है। आने समय वाले समय कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। कई की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के तीन शिक्षण संस्थानों में दबिश दी और वहां मौजूद स्टाफ से जानकारी लेने के अलावा कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें