फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर पति समेत सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती जनकौर गांव में आग में बुरी तरह से झुलसी विवाहिता के मौत मामले में पुलिस ने पति और सास को भी गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपी पति और सास से पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि जनकौर में वीरवार को 28 वर्षीय ज्योति आग में बुरी तरह से झुलसी गई थी। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ केे लिए रेफर कर दिया था। आग से बुरी तरह से झुलसी विवाहिता ने पीजीआई में उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता रत्न की शिकायत के आधार पर केस दर्ज आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना सदर थाना प्रभारी दर्शन सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार आरोपी पति राजीव कुमार और सास तृप्ता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 498 ए और 306 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें