फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने पीट-पीट कर घायल किया देवर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। उपमंडल हरोली के एक गांव में भाभी द्वारा देवर को प्रताड़ित करने व पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने देवर को पीट-पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मारपीट में घायल हुए युवक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पंडोगा पुलिस के पास आए एक मामले में एक महिला ने अपने देवर को किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया और पीटा। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने पहले जहां अपने देवर को पीटा और उसके बाद उसे रस्सियों के साथ बांध दिया। पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने देवर के साथ किसी बात को लेकर पीटा और उसे रस्सियों से बांध दिया। जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें