फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की की ग्रिल तोड़कर नकदी, लाखों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दुलैहड़/हरोली(ऊना)।
हरोली के हलेड़ा विलना और मकोड़गढ़ में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शातिरों ने दोनों घरों में खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में एक घर से 25 हजार की नकदी सहित सोने के आभूषण चुराए हैं जबकि दूसरे घर में मालिक न होने के कारण चोरी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्कवायड की भी मदद ली। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजपाल निवासी मकोड़गढ़ के घर में रविवार रात शातिर चोरों ने खिड़की ग्रिल तोड़ी और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखी 25 हजार की नकदी सहित करीब सात तोले सोने के गहने चोरी किए हैं। घर के लोगों को सोमवार सुबह चोरी का पता चला जिसके बाद उनके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। राजपाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। राज कुमारी निवासी हलेड़ा बिलना के घर भी रविवार रात चोर ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। राज कुमारी के घर पर न होने से नुकसान का जायजा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद भी ले रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें