फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्राले में टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
बंगाणा पुलिस थाना के तहत हरीनगर में बाइक-ट्राले की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार करण निवासी कंदरौर बिलासपुर अपनी बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से जा रहा था। बंगाणा के हरीनगर के समीप उसकी बाइक और एक ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें करण को गंभीर चोटें पहुंचीं। गंभीर हालत में पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत के चलते पीड़ित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंदू भारद्वाज ने बताया कि गंभीर हालत में घायल करण के साथ कोई अटेंडेंट न होने से अस्पताल प्रशासन ने एक होमगार्ड को भी साथ में भेजा। आपात स्थिति में 108 रोगी एंबुलेंस मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 108 कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का आरोप 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारी रोहित ने एक व्यक्ति पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। रोहित सहित अन्य कर्मियों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति कथित तौर पर उनके साथ आकर राजनैतिक धौंस जमाकर उनके साथ अभद्र ढंग से पेश आ रहा था। इसकी शिकायत वे आला अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि सड़क हादसे में घायल को अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर किया है। उसकी देखरेख के लिए होमगार्ड को भी भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें