फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ई-रिक्शा चालक ने पिटाई के बाद युवक को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जंगेअली मोहल्ला में बुधवार की शाम एक ई-रिक्शा चालक ने एक अज्ञात युवक की किसी बात को लेकर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही ई-रिक्शा चालक युवक को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल से लेकर अन्य अस्पतालों में युवक को ढूंढती रही। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। इस मामले में ई-रिक्शा चालक के पिता को रात में पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तत्पश्चात उसे छोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह ई-रिक्शा चालक को लेकर उसके परिजन ओक्डेनगंज चौकी पहुंचे, जहां कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने ई-रिक्शा चालक से पूछताछ किया तो उसने बताया कि ई-रिक्शा से युवक की साइकिल लड़ गई। इसके बाद उसने मुझे थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। जिसे लोगों ने मेरे ही ई-रिक्शा से उसे जिला अस्पताल भेजा। मैंने उसे जिला अस्पताल के गेट पर पुलिस के भय के कारण उतार कर भाग गया। इसके बाद युवक कहां गया, मुझे पता नहीं।
वहीं आसपास के लोगों की माने तो ई-रिक्शा चालक ने युवक की जमकर धुनाई किया था। पुलिस की माने तो जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्थानों पर युवक की छानबीन की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। हो सकता हो घायल युवक पुलिस के भय के कारण अपने दोस्त के साथ भाग गया हो। हालांकि पुलिस ने गंभीरता और तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा चालक के पिता को पुत्र को लाने के लिए मजबूर कर दिया। जिसका नतीजा रहा कि पिता ने अपने पुत्र को लेकर चौकी पहुंचे, जहां से पुलिस ने ई-रिक्शा चालक व उसके छोटे भाई को संबंधित धारा में चालान कर दिया। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि दो युवक को हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें