फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल।
पुलिस थाना नंगल के तहत अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक राहगीर महिला की सोने की बालियां छीन लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सत्या देवी निवासी मलांगड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीबीएमबी अस्पताल में उपचार के लिए अपनी पति के साथ आई थी। बस स्टैंड के समीप उनका कोई रिश्तेदार मिल गया और वह उनके पति को लेकर अस्पताल छोड़ने चला गया। महिला पैदल ही अस्पताल की तरफ चलने लगी। रास्ते में दो बाइक सवार युवक आए और उससे पता पूछने के बहाने बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ समझती, युवकों ने उसे तीन सोने की बालियां झपटी मार उड़ा ले गए। जब तक महिला ने शोर मचाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने प्रयास किया लेकिन वह उनको पकड़ने में असफल रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। इससे पहले भी एक प्राचार्य महिला कर्मचारी से भी अज्ञात युवकों ने छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें