फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर युवक का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जिला मुख्यालय स्थित रेड लाइट चौक के पास एक युवक के साथ छीना-झपट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस में शिकायत में दर्ज करवा दी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है।

जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड-4 के पीरनिगाह रोड निवासी अभिषेक कुमार रेड लाइट चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और उन्होंने अभिषेक से एक फोन कॉल करने की गुजारिश की। अभिषेक ने अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाला और कॉल करने के लिए उनसे नंबर पूछा। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से फोन छीना और दूसरे ने बाइक भगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक उनके पीछे भी भागा लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित ने बताया कि बाइक का नंबर पंजाब का था। हालांकि वह पूरा नंबर नहीं पढ़ सका। अभिषेक ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी सभी नाकों पर घटना की सूचना दे दी लेकिन आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। एसएचओ सदर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें