नंगल। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मैहंदपुर की स्वां नदी में पुलिस ने अवैध खनन कर रहे चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नरिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने माइनिंग गार्ड मंगत राम की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरे चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।