टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के बाथड़ी रोड पर पुलिस ने बंद पड़े रिहायशी मकान से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने स्कूलों से सामान चोरी करने के आरोप में पकड़े आरोपी से पूछताछ के दौरान मकान से चोरी किया बरामद किया है।
टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने टीम के साथ चोरी के आरोप में पकड़े दो लोगों से बाथड़ी रोड पर बंद मकान से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी किए सामान में एक एलईडी, दो गैस सिलेंडर तथा एक माइक्रोवेव ओवन बरामद किया है।
डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े विजय कुमार निवासी हरमा एवं मलकियत सिंह निवासी सीमा पंजाब से पूछताछ के दौरा बाथड़ी मार्ग पर स्थित एक बंद मकान से चोरी की हुई एलईडी, दो गैस सिलिंडर और एक माइक्रोवेव ओवन बरामद किया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी कई खुलासे हो सकते हैं।