अमर उजाला ब्यूरो
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती बाथड़ी गांव में हाइड्रा मशीन के नीचे दबने से कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार काफी समय से स्टील फैक्टरी में काम करता था।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। मुकेश कुमार निवासी यूपी स्टील फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार को वह कंपनी में काम कर रहा था कि हाइड्रा मशीन के नीचे दब गया। कामगारों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।