फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से 37 वर्षीय व्यापारी की मौत

विज्ञापन
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक - फोटो : pixaby
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के एक दुकानदार का रविवार शाम दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। रविवार शाम 6:30 बजे बस स्टैंड में शिव शक्ति ऑप्टिकल दुकान के संचालक आशीष उर्फ आशा (37) निवासी उत्तराखंड की अचानक तबीयत खराब हो गयी। उसने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले गए परन्तु वहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

आशा मिलनसार प्रवृत्ति के शख्स थे।

 

वे अपने पीछे पत्नी, 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्ष का बेटा छोड़ गए। उनकेे असामयिक निधन पर व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू, प्रदीप शर्मा, गगन डोगरा, संदीप काकू, विक्की, राजिंद्र शर्मा, पार्षद पंकज, पार्षद रजनीश शोंकी, विनोद कुमार, अवतार केहर, सतीश शारदा, मोनू, लक्की शर्मा, विक्की, अशोक ठाकुर, रोमी, भूपेंद्र, कूकी, परमजीत, मुन्ना, वृजेश, राजू, सतीश, प्रवीण, राजीव, ज्योति बुक स्टोर, विजय, सुरजीत नीटू आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें