फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों पहले चली गोली के मामले में तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गंगा उस पर नौरंगा भुवालछपरा में 30 नवंबर की देर शाम को गोली चलने की मामले में बैरिया पुलिस ने पंकज ठाकुर की बहन निपू कुमारी की तहरीर पर नामजद चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी भी पुलिस नौरंगा भुवालछपरा में गोली चलने की घटना को नकार रही है। शुक्रवार की देर शाम को अवैध शराब के धन्धा व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई। गोली भुवालछपरा निवासी पंकज ठाकुर पुत्र बिलर ठाकुर को लगी। लेकिन पुलिस की मानें तो डाक्टरी मुआयना में गोली की नहीं बल्कि खरोंच की पुष्टि हुई है। परिजनों ने शुक्रवार की देर शाम को इलाज के लिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया था जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। गोली चलाए जाने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें