फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगे से गिरकर महिला कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ के समीप डंगे से गिरने पर एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शांति देवी (50) निवासी रक्कड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शांति देवी रक्कड़ कॉलोनी में विद्युत बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रही थी। शांति देवी (50) देर शाम सैर करने के लिए निकली थी। इतने में अचानक ही वह डंगे से गिर गई जिससे वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शांति देवी मूल तौर झारखंड की रहने वाली थी और काफी वर्षों से रक्कड़ कॉलोनी में रहती थी। शांति देवी को मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें