फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसी, आठ इन्वर्टर, चार बैटिरियों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
क्षेत्र के लठियाणी मार्ग पर पीएनबी शाखा के नजदीकी एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शातिरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर दुकान का ताला तोड़कर अंदर से दो एसी, आठ इनवर्टर, चार बैटरियां, वाटर प्योरिफायर, बैटरी सोलर पैनल, स्टैबलाइजर चुराकर ले गए। वारदात में करीब ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया गया है। देर रात हुई चोरी की घटना से लोगों में पूरी तरह से दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक अंकुश राणा ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया उन्होंने बंगाणा में आठ महीने पहले दुकान खोली थी। पीड़ित ने बताया दुकान में चोरी होने की घटना का सुबह पता चला। गांव पडियौला से आकर अपनी दुकान खोलने लगे तो उन्होंने दुकान के ताले टूटे नजर आए जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। शातिरों ने दुकान में लगे एल्युमिनियम के दरवाजे को रॉड से तोड़ा और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में चोरी की घटना की जांच करने बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी हाल ही में कुछ माह में ही उपमंडल बंगाणा के क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरियां हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लग पाया है। एसएचओ कमल नैन ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना का सुराग लगाने में जुटी है। क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें