फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी कर पत्नी को घर से निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के एक निकटवर्ती गांव की महिला ने पति पर दूसरी शादी करने और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत ऊना पुलिस को दे दी है। पत्नी का आरोप है कि पति के अलावा सास और ससुर हमेशा दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं। पति ने दूसरी शादी करने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी ऊना के गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। महिला ने बताया कि बीते रोज उसके पति ने दूसरी शादी कर औरत को घर ले आया और उसे घर से निकाल दिया। इस पर जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के बयान दर्ज किए और व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच शुरू कर रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें