फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में जा गिरी तेज रफ्तारी कार, दो घायल

विज्ञापन
car accident
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देख-रेख में घायलों का उपचार जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

सूत्रों के अनुसार अमरजीत पुत्र गोवर्धन निवासी गगरेट पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर होशियारपुर से घर लौटा रहा था। गगरेट के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में अमरजीत और उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज गगरेट संजीव कुमार का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को मिली थी। लेकिन मामले में शिकायत न आने के कारण केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें