अमर उजाला ब्यूरो
हरोली (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती के गांव पंजावर में पुरानी रंजिश पर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस मारपीट में घायल लोगों को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मारपीट में घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लोअर पंजावर में दो परिवारों में आपसी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों ने एक-दूसरे जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल और उपचार के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डीएसपी हरोली गोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल करवाकर दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।