फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से धोखाधड़ी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। जोह की महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत की है कि उसके पति की वर्ष 2008 में मृत्यु हो गई थी और उसके बच्चे छोटे थे। उसके पति के नाम पर एक पेट्रोल पंप था जिसे चला पाने में वह असमर्थ थी। रिश्ते में जेठ को उसने पेट्रोल पंप इस शर्त पर दिया था कि वह उसे हर महीने तय खर्च देगा, लेकिन 2015 तक उसे कोई खर्च नहीं दिया गया। 2015 में तय हुआ कि वह उसे खर्च के लिए पंद्रह हजार रुपये देगा। लेकिन बाद में उसकी तरफ से दिए गए कुछ चेक बैंक ने बैलेंस न होने की बात के साथ लौटा दिए। 2016 में महिला को पता चला कि आरोपी ने उसके पति की तरफ से आरोपी को दिए गए मुख्तयारनामे का दुरुपयोग करते हुए सीसी खाते से तेईस लाख रुपये निकाल लिए थे। जब वह उसके पास पेट्रोल पंप वापस लेने के लिए गई तो आरोपी ने एवज में साठ लाख रुपये की मांग की और उसके साथ बदसलूकी की। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें