फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर हमला कर लूटी पिकअप गाड़ी

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। संतोषगढ़ में कार सवार तीन युवकों ने पिकअप में सवार दो युवकों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद हमलावर गाड़ी को लूटकर फरार हो गए। लेकिन बाथड़ी के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते हमलावर गाड़ी में भागने में कामयाब हुए हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

वीरवार शाम होशियारपुर निवासी मंदीप साथी सुखदेव सिंह के साथ संतोषगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। संतोषगढ़ के हनुमान मंदिर के समीप पीछे से आ रही पंजाब नंबर की कार को महिंद्रा के आगे लगा दिया। कार में सवार तीन युवकों ने महिंद्रा गाड़ी से मंदीप को नीचे उतारा और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच सुखदेव ने बीच बचाव किया, लेकिन उसे भी मारने पर उतारू हो गए। इस पर सुखदेव ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों ने सुखदेव को लहूलुहान कर महिंद्रा गाड़ी लेकर पंजाब फरार हो गए। बाथड़ी में पहुंचने पर महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को संतोषगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। घायलों के बयान के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें