अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के लाल सिंगी और झलेड़ा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पहला हादसा ऊना के झलेड़ा में पेश आया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकानों जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा रविवार सुबह लाल सिंगी में पेश आए हादसे में ट्रैक्टर-कार में जोर दार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक और ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक पृथ्वी राज कालिया निवासी दुर्गा कॉलोनी रक्कड़ कार में सवार होकर होशियारपुर से ऊना की ओर आ रहा था। लाल सिंगी में उसकी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।