फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर सो रहे बच्चे को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के ननावीं में शुक्रवार तड़के सर्पदंश से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चे की पहचान ननावीं निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय अजय अपने घर में सो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अजय कुमार अपने भाई के साथ कमरे में बिस्तर पर सोया हुआ था। इसी दौरान शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे सांप ने उसे डस लिया। अजय के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अजय के पास सांप को बैठे देखा। इससे परिजन घबरा गए। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया। बंगाणा थाना के एसएचओ प्रकाश चंद ने बताया कि ननावीं गांव में सर्पदंश की घटना से बालक की मौत हुई है। ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें