फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके में तोड़फोड़ पर 12 लोगों पर केस

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)।
घनारी में ठेके के विरोध के बावजूद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। शनिवार को पूरा दिन ठेका खुला रहा और पुलिस भी घनारी में पूरी तरह से मुस्तैद रही। इससे कोई अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा पुलिस ने घनारी में ठेके में तोड़फोड़ की शिकायत मिलने पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को विरोध जताते हुए कुछ लोगों ने ठेके में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इससे शराब की बोतलें तोड़े जाने से ठेकेदार को नुकसान हुआ था।

इसके अलावा कुछ लोगों ने ठेके को दो बार जबरन बंद भी करवाया। इस पर सेल्समैन विरेंद्र कुमार ने तोड़फोड़ और जबरन ठेके को बंद करवाने के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं लोगों का कहना है कि घनारी में जिस जगह शराब का ठेका खोला गया है, उसके समीप एक राधा स्वामी सत्संग घर, एक सरकारी स्कूल और एक बैंक है।
विज्ञापन


यहां लोग विशेषकर महिलाओं और छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि एक्साइज विभाग ने ठेका खोलने से पहले पंचायत को विश्वास में नहीं लिया। शराब ठेके को शिफ्ट करने के लिए निवर्तमान विधायक राकेश कालिया भी घनारी में संघर्षरत लोगों का समर्थन कर चुके हैं। पंचायत प्रधान सीमा देवी का कहना है कि स्कूल और राधास्वामी सत्संग घर के समीप कदापि स्वीकार्य नहीं और विभाग इसे बाजार से दूर ले जाए ताकि युवाओं पर प्रतिकूल असर न पड़े।
विज्ञापन


थाना गगरेट के प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि घनारी में ठेके में तोड़फोड़ पर पुलिस ने शिकायत मिलने पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें