फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में छह घायल

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत झलेड़ा और अजोली में पेश आए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो मासूम भी शामिल हैं। घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां से एक युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला अजोली के समीप पेश आया। डोहगी बंगाणा निवासी चुन्नी लाल अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर शनिवार सुबह नंगल की ओर से मैहतपुर की ओर जा रहे थी। अजोली के समीप कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन


इस हादसे में कार चालक चुन्नी लाल के अलावा दो वर्षीय स्वास्तिक, दिव्यांश (13), कांता देवी (48) और रजनी देवी (27) घायल हुए हैं। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला झलेड़ा के समीप पेश आया। जिला मंडी के धर्मपुर गांव ऋषि बाइक पर कांगड़ा से नालागढ़ जा रहा था। झलेड़ा पहुंचने पर अचानक की बाइक स्किड हो गई। हादसे में घायल ऋषि को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें