फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत झलेड़ा में एक मोबाइल की दुकान में अज्ञात शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के हजारों के मोबाइल गायब हैं। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रमन कुमार निवासी पनोह ने बताया कि पिछले काफी समय से झलेड़ा में मोबाइल की दुकान करता हूं।

वीरवार रात को रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर निकल गया। शुक्रवार सुबह स्थानीय दुकानदार ने दुकान के शटर टूटने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो शातिरों ने दुकान में रखे लावा कंपनी के पांच मोबाइल चोरी कर लिए हैं। इनकी कीमत 25 से 30 हजार के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन कुमार ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस को दी। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले ऊना मुख्यालय पर स्थित एक मोबाइल शो रूम से शातिरों ने लाखों के मोबाइल चोरी किए थे। इनका अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। लोगों में चोरी की वारदातों से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें