फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से चरस बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। जिला पुलिस ने नैनो कार से 400 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक अनिल कुमार निवासी दियोली बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चिंतपूर्णी में कार नंबर एचपी 24-बी-3052 को जांच के लिए रोका। जांच में कार चालक से 400 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिस पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने कार चालक अनिल को चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी कार चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें