फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के बहाने चोरी करने वाली धरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर के दिल्ली गेट के समीप ज्वेलरी शॉप से गहनों की चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। इस मामले में सिरमौर पुलिस ने राजस्थान के अलवर से पूजा नाम की एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती से 22 तोले सोना भी बरामद किया गया है। युवती को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिल्ली गेट के समीप एक ज्वेलरी शॉप में दो महिला एवं एक पुरुष की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। खरीदारी करने के बहाने इस गिरोह ने सोने के गहनों पर हाथ साफ किया लेकिन इनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। ज्वेलरी शॉप के संचालक की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजस्थान में दबिश दी गई जहां से युवती को गिरफ्तार किया गया। उसके ठिकाने से लगभग 22 तोला सोना भी बरामद हुआ है जिसे अनवर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरी एवं ठगी करने वाले इस गिरोह के और सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं, शहर में हुई अन्य चोरियों में भी इस गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी रोहित मालपानी ने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती को सात दिन के रिमांड पर भेजा गया है। उससे पूछताछ ही खुलासा हो सकेगा कि शहर में हुई अन्य चोरियों में भी उसका हाथ था या नहीं।
--खरीदारी के बहाने चोरी करने वाली धरी
ज्वेलरी शॉप से उड़ाए थे सोने के गहने
पुलिस ने राजस्थान के अलवर में दबोचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें