फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की गोली लगने से व्यक्ति लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के बटूही में बंदूक की गोली लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ हालत में घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल की पहचान राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी बटूही के रूप में हुई। बताया जा रहा है राजेश बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पिछले कुछ समय से बीमार रहने के कारण घर पर ही रहता है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार शुक्रवार दोपहर के समय घर में बंदूक को साफ कर रहा था। अचानक गोली उसके पेट के पार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन पारिवारिक सदस्य राजेश के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि राजेश को गोली लगी है। वह लहूलुहान हालत में गिरा हुआ है। घर वाले राजेश को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें