सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की अपर बैहली पंचायत में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीएसएल थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जहर गलती से खाया है या जानबूझकर, इसकी पड़ताल की जा रही है। पीड़ित के होश में आने के बाद बयान कलमबद्ध किए जाएंगे।