फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने दी दुकानों में दबिश

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने मिष्ठान भंडारों में दबिश देनी शुरू कर दी है। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग ने दो दिनों में ऊना शहर में मिठाई की दुकानों, होटलों, ढाबों, करियाना और सब्जी की दुकानों सहित 33 दुकानों का निरीक्षण किया गया।

जिला नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि टीम ने 3 मिठाई की दुकानों एवं ढाबों से व्यापारिक तौर पर प्रयोग किए जा रहे एलपीजी के 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा पॉलिथीन का प्रयोग करने पर एक दुकानदार को 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मूल्य सूची प्रदर्शित न करने के चलते 17 सब्जी विक्रेताओं से 5 हजार रुपये मूल्य राशि की 111 किलो सब्जी जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नियंत्रक ने सभी व्यापारियों, दुकानदारों और होटल मालिकों से आह्वान किया है कि वे प्रतिष्ठानों पर केवल व्यापारिक गैस सिलिंडर का ही प्रयोग करें और घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग बिल्कुल न करें। इसके अतिरिक्त पॉलिथीन का इस्तेमाल भी न करें। पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रदेश सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि वे दुकान में सब्जियों की मूल्य सूची प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें