अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। शादी समागम में बीयर पीने से बारातियों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वधु पक्ष ने शराब ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस एवं आबकारी विभाग को इसकी शिकायत दी है। जिला पुलिस प्रमुख ने इस शिकायत की जांच डीएसपी सिटी को सौंप दी है।
जीत सिंह निवासी घल्लकलां रोड, मोगा ने पुलिस एवं आबकारी विभाग को दी शिकायत में बताया कि स्थानीय पैलेस में सात जनवरी को उनकी पोती सुखवीर कौर का विवाह समागम रखा गया था। उन्होंने विवाह समागम के लिए स्थानीय शराब ठेकेदारों से शराब खरीदी थी। बीयर पीने के बाद बारातियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने देखा तो बीयर एक्सपायर हो चुकी थी। जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंप दी है।
फ़ोटो कैप्शन - शराब ठेकेदार की ओर से बीयर बोतलों पर एक्सपायरी डेट पर लगा स्टिकर और दूसरी बोतल से उतारे स्टिकर से दिखाई देती एक्सपायरी डेट बीयर की बोतल