फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी में पांच झुग्गियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल(ऊना)।
औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी में देर रात पेश आगजनी में पांच प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना में लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोई पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी आग लगने के पुख्ता कारणों का सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार बेला बाथड़ी में वीरवार रात को अचानक प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते की आग की लपटें तेज हो गई। इससे मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने फौरन घटना की सूचना दमकम विभाग की दी। सूचना मिलते ही टाहलीवाल दमकल विभाग के प्रभारी जयपाल ठाकुर के नेतृत्व में सतीश कुमार, प्रया लाल, सोमनाथ, दलजीत सिंह ने देर रात लगभग साढे़ दस बजे पांच झुग्गियों में लगी आग पर काबू पाया और तीन झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आग से प्रवासी कामगारों की घास-फूसनुमा अस्थायी घर में रखा सामान टीवी, रजाई, गद्दे, खाद्य सामग्री, कुछ नकदी और दो घरेलू गैस के सिलेंडर जलकर खाक हो गए। घटना में भरत, दलीप, मिठू, टूना सभी बिहार निवासियों को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। झुग्गियों में अज्ञात कारण से आग लगने से 70,000 के करीब घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें