फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
.........
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
पीजीआई में उपचार के दौरान बैहली मोहल्ला के राममूर्ति ने तोड़ा दम
जहर खाने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। ऊना शहर के बैहली मोहल्ला में 40 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राममूर्ति निवासी बैहली मोहल्ला, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार बैहली मोहल्ला के रहने वाले राममूर्ति ने सोमवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते राममूर्ति की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने पीड़ित व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राममूर्ति शहर में स्थित एक दुकान में काम करता था। उसने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें