फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी जीप, दस प्रशिक्षु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। छैला से करीब एक किलोमीटर आगे जैस में मंगलवार को दोपहर बाद करीब पौने पांच बजे एक पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में आईटीआई के दस से अधिक प्रशिक्षु घायल हो गए। हादसे के घायलों को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो प्रशिक्षुओं को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ठियोग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप छैला से ठियोग की ओर आ रही थी। इस दौरान करीब 25 प्रशिक्षुओं ने पिकअप से लिफ्ट ली। कुछ ही दूरी पर पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में आईटीआई के प्रशिक्षु विकास, डेविड, सुशील कुमार, दलीप, विरेंद्र, पंकज सहित अन्य चार घायल हो गए हैं। इनमें से विकास और डेविड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। डीएसपी ठियोग बलबीर जसवाल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पिकअप की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें