फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलू में पकड़ी अवैध शराब की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
पुलिस थाना बंगाणा के तहत पिपलू में पुलिस ने एक गाड़ी से सात पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गुप्त सूचना पर बंगाणा के थाना प्रभारी कमल नैन शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने पिपलू रोड पर नाका लगा दिया। थोड़ी ही देर में पिपलू की ओर से एक गाड़ी आई, जैसे ही चालक को पुलिस के नाके का पता चला, वह गाड़ी को मरोट लिंक रोड की तरफ ले गया।
विज्ञापन


200 मीटर की दूरी पर जाने के बाद गाड़ी चालक जयबिंद्र सिंह निवासी बंगाणा ने गाड़ी से शराब की पेटियां गाड़ी से निकाल कर पुली के नीचे फेंकना शुरू की कि पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 84 बोतल संतरा देसी शराब की बरामद की हैं। बंगाणा के थाना प्रभारी कमल नैन ने बताया कि गाड़ी और शराब को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें