फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-तलवाड़ा मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह बबेहड़ गांव पत्थरों से भरा ट्रक पलट गया। पंजाब नंबर का ट्रक मंगलवार सुबह तलवाड़ा की तरफ से पत्थर लेकर आ रहा था। अचानक ट्रक सड़क धंस जाने से पलट गया। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रक के आगे पीछे वाहन या इंसान नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता। स्थानीय निवासी सर्वजीत सिंह, तरसेम सिंह, विकास, अमित, सुरेंद्र ने बताया कि सड़क धंसने से पलटे ट्रक से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने लोनिवि के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की कि सड़क की दशा को शीघ्र ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें