फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो युवक उत्तरपुस्तिका छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मंगलवार को डीईओ के नेतृत्व वाली फ्लाइंग दस्ते की टीम ने शहर के कई स्कूलों में परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ राजेश चौहान के साथ भावदीन स्कूल के प्राचार्य सतबीर सिंह व लेक्चरार कोमल मौजूद थे। इस दौरान टीम सदस्यों ने सर्वप्रथम शहर के जय भारत स्कूल में परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने पाया कि एक युवक किसी दूसरे युवक के स्थान पर परीक्षा में बैठा था। टीम सदस्यों को देखकर युवक उत्तर पुस्तिका वहीं छोड़कर भाग गया। टीम सदस्यों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके बाद टीम सदस्य डबवाली रोड स्थित आरएसडी स्कूल में पहुंचे। यहां भी जांच के दौरान एक युवक किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। टीम सदस्यों को देखकर युवक उत्तर पुस्तिका वहीं मौके पर छोड़कर भाग गया। टीम सदस्यों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग के अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें