सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कांगू क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार को किसी ने आग लगा कर जला दिया है। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगू निवासी जयलाल ने थाना सुंदरनगर में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि रविवार को उसने अपनी कार पुराने घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह सोमवार सुबह पुराने घर पहुंचा तो देखा की उसकी कार को किसी ने आग लगा कर जला दिया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।