फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बेहड लोहारा की महिला निर्मला देवी ने दियोली के छह लोगों पर जमीन की रजिस्ट्री के बदले बकाया राशि न देने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 2014 में जमीनी सौदे के बाद सेल डीड के वक्त आरोपियों ने उसे एक लाख रुपये दिए थे। जबकि, बकाया रकम बाद में देना तय की थी। लेकिन बाद में जब उसने उक्त लोगों से बाकी रकम का तकाजा किया तो उन्होंने सारी रकम दिए जाने की बात कहते हुए शेष रकम देने से इंकार कर दिया। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें