फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब/जोल(ऊना)।
पुलिस थाना अंब के तहत चुरुडू़ बाजार में स्थित एक दुकान के बाहर 26 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक युवक की पहचान श्रवण कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी चुरुडू़ के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह को श्रवण कुमार घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह चुरुडू़ बाजार में स्थित एक दुकान के बाहर शव पड़ा था। दुकानदारों ने युवक की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। श्रवण कुमार बैंड बाजे बजाने का काम करता था। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें