फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में 47 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)।
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने दो कारों से अवैध शराब की 47 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने पंजाब से हो रही शराब की तस्करी का भंडाफोड किया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार मध्य रात्रि पुलिस ने एडिशनल एसएचओ गगरेट चैन सिंह की अगुवाई में दौलतपुर चौक-ढोलवाह रोड पर नाका लगा रखा था। रात करीब एक बजे दो मारुति गाड़िया पंजाब की तरफ से दौलतपुर चौक की ओर आईं।

इन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन इन गाड़ियों में सवार लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की। इसमें पुलिस की गाड़ी को आंशिक नुकसान भी हुआ। हालांकि पुलिस ने होशियारी दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया। एडिशनल एसएचओ चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब गाड़ियों की तलाशी ली तो एक पंजाब नंबर मारुति गाड़ी से 21 पेटी अंग्रेजी शराब और एक अन्य पीबी नंबर की गाड़ी से 26 पेटी अंग्रेजी शराब समेत कुल 47 पेटी शराब पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों गाड़ियों में सवार और अवैध शराब की खेप ला रहे दलविंद्र सिंह, जीवन कुमार, दीपक कुमार निवासी तलवाड़ा और प्रशांत चंदेल निवासी मुकेरियां को हिरासत में ले लिया। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यी शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें