फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत एक 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने अपने लाडले की लापता होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विद्यानंद महंतों निवासी बिहार ने बताया कि पिछले काफी समय से टक्का में रह रहे हैं। उनका बेटा फूल चंद 31 अगस्त को दोपहर बाद घर से किसी काम के लिए गया था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा, तब उन्होंने आस पड़ोस सहित सगे संबंधियों से पूछताछ की, लेकिन बेटे का कोई अता-पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि फूल चंद स्थानीय स्कूल में छठी कक्षा में शिक्षा ग्रहण करता है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें