फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर बैरियर पर कार से किलो चांदी बरामद

Sat, 25 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने मैहतपुर बैरियर पर एक इनोवा गाड़ी से दो किलो चांदी बरामद की है। विभाग की टीम ने कार सवार से 24 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। बैरियर पर देर रात की गई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह चांदी दिल्ली से मैकलोडगंज ले जाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम नेे निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में मैहतपुर बैरियर पर शुक्रवार रात को नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान टीम ने दिल्ली से आ रही एक इनोवा कार को जांच के लिए रोका। जांच में इनोवा कार में करीब दो किलोग्राम बिना बिल के चांदी बरामद की गई। इस पर गाड़ी चालक कोई सकारात्मक जवाब न दे सका और न ही कोई दस्तावेज पेश कर पाया।

विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए चांदी को कब्जे में ले लिया। चांदी की कीमत एक लाख रुपये के करीब आंकी जा रही है। कार में सवार कार चालक की पहचान तेनजिन निवासी मैकलोडगंज के रूप में हुई है और उक्त व्यक्ति तिब्बती मूल से संबंध रखता है। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने बताया कि विभाग मामले की जांच कर रहा है। उक्त व्यक्ति को बिना बिल के चांदी ले जाने पर 24 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। विभाग की टीम चांदी को लेकर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मैहतपुर बैरियर पर अवैध रूप से ले जाई जा रही चांदी, सोने सहित अन्य बिना बिल के सामान को आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने दबोचा है। इसमें हमीरपुर और धर्मशाला को यह सामान पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें