क्षेत्र के खरियाली में 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां से उसे नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत सुकाली के गांव खरियाली में अजय ने रविवार शाम कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अंब अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे ऊना रेफर कर दिया गया। अंब के प्रोबेशनर डीएसपी सीपी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।