फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से गर्भवती युवती की मौत

विज्ञापन
जहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले के हरोली विस के तहत एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका करीब सात महीने की गर्भवती बताई जा रही है। युवती के गर्भवती होने का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के साथ दुराचार करने वाला शख्स कौन है, इसको लेकर भी पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। मृतका के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


हरोली विधानसभा के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने बुधवार देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती 7 माह से गर्भवती थी। इससे परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। थाना प्रभारी हरोली रमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 376, 306 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें